चुनावी हुंकार भरने वाराणसी पहुंची प्रियंका गांधी, किसान न्याय रैली को करेंगी संबोधित
- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच गई हैं. यहां से प्रियंका गांधी विश्वनाथ धाम के और दुर्गाकुंड स्थित मां दुर्गा के मंदिर में भी दर्शन-पूजन करने पहुंचेंगी. तकरीबन साढ़े 12 बजे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जगतपुर इंटर कॉलेज में किसान न्याय रैली को संबोधित करेंगी.

वाराणसी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से कृषि कानून और लखीमपुर खीरी घटना के सहारे चुनावी हुंकार भरेंगी. बता दें कि प्रियंका गांधी वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच गई हैं. इसके बाद वे काशी विश्वनाथ धाम के और दुर्गाकुंड स्थित मां दुर्गा के मंदिर में भी दर्शन-पूजन करेंगी. तकरीबन साढ़े 12 बजे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जगतपुर इंटर कॉलेज में किसान न्याय रैली को संबोधित करेंगी. जिसमें प्रियंका गांधी कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगाज भी करेंगी.
प्रियंका गांधी के वाराणसी आगमन को लेकर तैयारियां जोरों शोरों पर की गई हैं. जगह जगह पर प्रियंका गांधी के पोस्टर व होर्डिंग लगाकर उनके भव्य स्वागत की तैयारियां की गई हैं. बताया जा रहा है प्रियंका गांधी जिस किसान न्याय रैली को संबोधित करेंगे उसमें भारी भीड़ देखने को मिलेगी. कांग्रेस युवा मोर्चा के पदाधिकारी कनिष्क पांडेय ने भी यह दावा किया कि प्रियंका गांधी की इस रैली में बड़ी तादाद में किसान और युवा शामिल होने वाले हैं.
यूपी चुनाव से पहले BJP के इन विधायकों का कटेगा टिकट, प्रदेश संगठन बना रहा लिस्ट
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के किसान न्याय रैली को संबोधित करने के दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ और पंजाब के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और चरणजीत सिंह चन्नी भी मौजूद रहेंगे. वहीं पार्टी के कई बड़े कार्यकर्ता भी इस रैली में शामिल होंगे. मालूम हो कि रविवार को होने वाली इस रैली का नाम पहले कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा रखा गया था लेकिन इसे बदलकर अब किसान न्याय रैली कर दिया गया है.
अन्य खबरें
कानपुर-हमीरपुर हाईवे पर ट्रक और ट्रेलर के बीच टक्कर, जिंदा जलकर तीन की मौत
भोपाल से इंदौर जाना होगा आसान, 40 करोड़ की लागत से बन रही रिटेनिंग वॉल
सर्राफा बाजार 10 अक्टूबर का भाव: भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर में चांदी महंगी, सोना स्थिर
मायावती की आयोग से बड़ी मांग- 6 महीना पहले से चुनाव सर्वेक्षण, ओपिनियन पोल पर रोक लगे