वाराणसी: हर बूथ पर भाजपाई मनाएंगे पं. दीनदयाल की जयंती

Smart News Team, Last updated: Thu, 24th Sep 2020, 10:30 AM IST
  • जयंती पर सुबह 8.30 बजे से 104 कार्यकर्ताओं द्वारा 104 पौधे लगाये जाएंगे. इसके बाद दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र व एकात्म मानववात पर कार्यकर्ता चर्चा करेगे
भाजपा

वाराणसी: पं. दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती पर 25 सितम्बर को भाजपा बूथ वार आयोजन करेगी. इसके साथ ही पड़ाव स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल पर भी विविध आयोजन होंगे. काशी क्षेत्र के महामंत्री अशोक चौरसिया ने बताया कि पड़ाव में दो दिनी आयोजन होंगे. इसमें 24 सितंबर को पूर्व संध्या पर 1100 दीप जलाकर स्मृति स्थल को जगमग किया जाएगा. जयंती पर सुबह 8.30 बजे से 104 कार्यकर्ताओं द्वारा 104 पौधे लगाये जाएंगे.

इसके बाद दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र व एकात्म मानववात पर कार्यकर्ता चर्चा करेंगे. मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि कार्यक्रम में वाराणसी महानगर, जिला और चंदौली जनपद के सांसद, विधायक, महापौर,जिला पंचायत अध्यक्ष, सभी प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्र पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी एवं समस्त मंडल अध्यक्ष शामिल होंगे.

पं. दीनदयाल उपाध्याय की 104 वी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने पड़ाव स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल का जायजा लिया.यहां विभिन्न कार्यक्रमों की जिम्मेदारी दी गयी.इस दौरान प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय, चंदौली जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, शिवशंकर पटेल, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, प्रवीण सिंह गौतम, संजय सोनकर, संतोष सोलापुरकर, रौनी वर्मा आदि उपस्थित रहे.

 

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें