वाराणसी: गंगा में विदेशी प्रजाति की मछली मिलने से जंतु वैज्ञानिक हैरान, फोटो

Smart News Team, Last updated: 26/09/2020 05:06 PM IST

  • वाराणसी के रमना गांव में जाल में एक अजीबोगरीब मछली फंसने से मछुआरों हैरान हो गए. उन्होंने इसकी सूचना गंगा प्रहरी दर्शन निशाद को दी. जिसके बाद इसकी पहचान अमेरीका की अमेजन नदी में पाई जाने वाली सकरमाउथ कैट फिश के रुप में हुई. यह मछली गंगा के पारिस्थितकी के लिए बहेद खतरनाक है. क्योंकि यह अपने से छोटी मछलियों के साथ ही अन्य जलीय जीवों को भी खा जाती है. साथ ही इसे प्रजनन के लिए किसी विशेष परिस्थिति की जरुरत नही होती. ये आसानी से प्रजनन कर सकती है. यही नही इस मछली में किसी तरह के खाद्य व औषधीय गुण न होने के कारण यह मछुआरों के लिए मुसीबत पैदा कर सकती है. 
वाराणसी के रमना गांव में मिली अमेरीका के अमेजन नदी में पाई जाने वाली सकरमाउथ कैटफिश.
1/4 वाराणसी के रमना गांव में मिली अमेरीका के अमेजन नदी में पाई जाने वाली सकरमाउथ कैटफिश.
सकरमाउथ कैट फिश नाम की इस मछली को जीवित अवस्था में पकड़ने के बाद दिखाते जंतु वैज्ञानिक.
2/4 सकरमाउथ कैट फिश नाम की इस मछली को जीवित अवस्था में पकड़ने के बाद दिखाते जंतु वैज्ञानिक.
ये मछली अमेरीका की अमेजन नदी में पाई जाती है
3/4 ये मछली अमेरीका की अमेजन नदी में पाई जाती है
बीएचयू के जंतु वैज्ञानिकों का कहना है कि इस मछली को गंगा की पारिस्थितिकी के लिए खतरा माना जाता है
4/4 बीएचयू के जंतु वैज्ञानिकों का कहना है कि इस मछली को गंगा की पारिस्थितिकी के लिए खतरा माना जाता है