आज का पंचांग: नवरात्रि के पांचवें दिन होती है मां स्कंदमाता की पूजा, जानें शुभ और अशुभ समय

Priya Gupta, Last updated: Sun, 10th Oct 2021, 1:13 PM IST
  • रविवार का दिन सूर्य देव की उपासना के लिए विशेष होता है. आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल.
नवरात्रि के पांचवें दिन होती है मां स्कंदमाता की पूजा

आज 10 अक्टूबर है. आज नवरात्रि का पांचवा दिन है. नवरात्रि के पांचवे दिन मां दुर्गा के मां स्कंदमाता स्वरूप की पूजा की जाती है. जो मां की सच्चे मन और भक्तिभाव से आराधना करते हैं मां दुर्गा उनके सारे कष्ट हर लेती हैं और उन्हें सुख-शांति एवं समृद्धि प्राप्त होती है. आज रविवार है. रविवार का दिन सूर्य देव की उपासना के लिए विशेष होता है. आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल.

10 अक्टूबर 2021- आज का पंचांग

आज की तिथि – आश्विन शुक्ल पंचमी

आज का नक्षत्र – अनुराधा

आज का करण – आयुष्यमान

आज का पक्ष – शुक्ल

आज का योग – प्रीति

आज का वार – रविवार

प्रतिदिन करें स्तोत्र पाठ

शिवाप्रभा समुज्वलां स्फुच्छशागशेखराम्। ललाटरत्नभास्करां जगत्प्रीन्तिभास्कराम्॥

महेन्द्रकश्यपार्चिता सनंतकुमाररसस्तुताम्। सुरासुरेन्द्रवन्दिता यथार्थनिर्मलादभुताम्॥

अतर्क्यरोचिरूविजां विकार दोषवर्जिताम्। मुमुक्षुभिर्विचिन्तता विशेषतत्वमुचिताम्॥

नानालंकार भूषितां मृगेन्द्रवाहनाग्रजाम्। सुशुध्दतत्वतोषणां त्रिवेन्दमारभुषताम्॥

सुधार्मिकौपकारिणी सुरेन्द्रकौरिघातिनीम्। शुभां पुष्पमालिनी सुकर्णकल्पशाखिनीम्॥

तमोन्धकारयामिनी शिवस्वभाव कामिनीम्। सहस्त्र्सूर्यराजिका धनज्ज्योगकारिकाम्॥

सुशुध्द काल कन्दला सुभडवृन्दमजुल्लाम्। प्रजायिनी प्रजावति नमामि मातरं सतीम्॥

स्वकर्मकारिणी गति हरिप्रयाच पार्वतीम्। अनन्तशक्ति कान्तिदां यशोअर्थभुक्तिमुक्तिदाम्॥

पुनःपुनर्जगद्वितां नमाम्यहं सुरार्चिताम्। जयेश्वरि त्रिलोचने प्रसीद देवीपाहिमाम्॥

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें