Dev Deepawali 2021: देव दीपावली के दिन करें ये 5 उपाय, माता लक्ष्मी और कुबेर की कृपा से होगा धनलाभ

Pallawi Kumari, Last updated: Mon, 15th Nov 2021, 6:45 AM IST
  • दिवाली के 15 दिन बाद देव दीपावली मनाई जाती है. मान्यता है कि इस दिन सभी देवतागण गंगा नदी घाट पर आकर दीप प्रज्वलित करते हैं. इसलिए गंगा नदीं का पूरा घाट देवी देवताओं के आगमन और स्वागत के लिए दीपों से सुसज्जित किया जाता है. इस बार देव दीपावली 18 नवंबर को मनाई जाएगी.
देव दीपावली के दिन करें ये 5 उपाय.

पौराणिक मान्यता के अनुसार आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देव सो जाते हैं और चार माह बाद कार्तिक माह की एकादशी को उठते गैं. उनके योग निद्रा से जागने के बाद कार्तिक पूर्णिका को देव दीपावली मनाई जाती है. अमावस्या को पड़ने वाली दिवाली सभी लोग मनाते हैं लेकिन कार्तिक पूर्णिमा के दिन पड़ने वाली दिवाली देवता मनाते हैं. इसलिए इस देव दीपावली कहा जाता है. कहा जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवता पृ्थ्वी पर आते हैं और गंगा घाट पर दीवाली मनाते हैं. इसलिए इस दिन गंगा नदी घाट को दीपों से सजाया जाता है.

आइए जानते हैं देव दीपावली पर किन उपायों को करने सेआर्थिक दिक्कतें दूर और माता लक्ष्मी के साथ ही कुबेर देव का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा.

Dev Deepawali 2021: दिवाली के बाद क्यों मनाई जाती है देव दीपावली, क्या है धार्मिक महत्व और पूजा विधि

1. देव दीपावली के दिन गंगा स्नान, दीपदान एवं दान का बहुत महत्व है. लेकिन यदि गंगा स्नान संभव न हो तो किसी पवित्र नदी पर जाकर स्नान कर सकते हैं या फिर घर पर ही पानी में गंगाजल डालकर स्नान कर सकते हैं. इसके बाद श्रद्धापूर्वत अफने आराध्य देवी-देवता का ध्यान करते हुए पूजा और दीपदान करना चाहिए.

2. देव दीपावली पर दीपदान का काफी महत्व होता है. आप एक पत्ते पर जलते हुए दीप को नदी में प्रवाहित करें. ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है.

3.देव दीपावली के दिन लक्ष्मी और कुबेर के घर में प्रवेश के लिए देव दीपावली के दिन तुलसी के पौधे के पास एक दीप जरूर जलाएं .

4.देव दीपावली के दिन लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा जरूर करें और उन्हें 11 हल्दी लगी कौड़ियां चढ़ाएं. अगले दिन इन कौड़ियों को धन वाले स्थान पर रख दें. इस उपाय से घर में पूरे साल धन-धान्य की वर्षा होगी और तिजोरी कभी खाली नहीं रहेगी.

5.देव दीपावली के दिन आम के पत्तों का तोरण बनाकर घर के मुख्य द्वार पर लगाएं और पूरे घर में गंगा जल में हल्दी मिला पानी छिड़कें. इस उपाय को करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सुख-सौभाग्य का आगमन होता है.

Tulsi Vivah 2021: इस दिन होगा तुलसी विवाह, नोट कर लें डेट और मुहूर्त, पूजा में रखें इन बातों का ध्यान

 

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें