Janmashtami 2021: बाल लीला से लेकर महाभारत तक, भगवान श्री कृष्ण के 13 रूप

Pallawi Kumari, Last updated: Mon, 30th Aug 2021, 1:48 PM IST
  • भगवान श्री कृष्ण ऐसे लीलामय देव हैं, जिनके बारे में जितना भी जानिए कम है. भगवान कृष्ण अपने विभिन्न रूपों और अनेकों नाम को लेकर जाने जाते हैं. जन्माष्टमी पर जानते हैं विष्णु के परमावतार भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न रूपों के बारे में.
विष्णु के परमावतार भगवान श्रीकृष्ण. फोटो साभार-लाइव हिन्दुस्तान

आज 30 अगस्त को देशभर में कान्हा के जन्मदिन को भक्त पूरे उल्लास के साथ मना रहे हैं. कान्हा का संपूर्ण जीवन एक ऐसी कहानी है जिसमें उम्र के पड़ाव में उनके कर्म और धर्म देखने को मिले. भगवान श्री कृष्ण के जन्म से लेकर उनकी बाल लीलाओं और महाभारत तक अनेकों किताबों में उनके कामों और वीरता का वर्णन मिलता है. उन्होंने नटखट पन से कभी माखन चुराया तो बचपन में ही ताड़का, पूतना, शकटासुर जैसे राक्षसों का वध कर डाला. 

अद्भुत परिस्थियों में जन्मे कृष्ण का जीवन भी अद्भुत है. उनके जीवन में बाल रूप से लेकर शिष्य, प्रेमी और वीरता की कई रोचक कथाएं सुनने को मिलती है. आज कृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी पर जानते हैं उनके कई रूपों के बारे में, जो उनके जीवन में देखने को मिले. 

जन्माष्टमी पर कृष्ण के श्रृंगार में न रहे कोई कमी, आज इन शुभ चीजों से बाल गोपाल को सजाएं

विष्णु पुराण में भगवान के 10 मुख्य अवतार बताए गए हैं. श्रीकृष्ण को विष्णु जी का आठवां अवतार माना जाता है. श्रीमद् भागवत में श्रीकृष्ण ने कहा है कि धरती पर जब भी अधर्म बढ़ेगा वह जन्म लेंगे. कहा जाता है, द्वापर युग में कंस और दुर्योधन जैसे अधर्मियों के अंत के लिए भगवान विष्णु ने परमावतार लिया था. श्रीकृष्ण के रूप में जन्में भगवान ने कंस का वध किया था और पांडवों से दुर्योधन के कौरव वंश का अंत करवाया और धर्म की स्थापना की.

भगवान श्री कृष्ण के 13 रूप- बाल कृष्ण, गोपाल कृष्ण , गोपाल कृष्ण, गोपाल कृष्ण ,सखा कृष्ण , प्रेमी कृष्ण, कर्मयोगी कृष्ण, धर्मयोगी कृष्ण,वीर कृष्ण, योगेश्वर कृष्ण , अवतारी कृष्णराजनीतिज्ञ और कूटनीतिज्ञ कृष्ण और रिश्तों में खरे कृष्ण. कृष्ण के इन 13 रूपों में उनके पूरे जीवनकला का वर्णन मिलता है.

Janmastami 2021: व्हाट्सएप स्टिकर के जरिए दोस्तों को भेजें जन्माष्टमी की शुभकानाएं, ये है तरीका

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें