Dev Deepawali 2021: देवताओं की दिवाली देव दीपावली आज, ये है शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Pallawi Kumari, Last updated: Thu, 18th Nov 2021, 10:41 AM IST
  • देव दीपावली का पर्व दिवाली के 15 दिन बाद और कार्तिक पूर्णिमा के दिन हर साल मनाया जाता है. इस साल देव दीपावली हिंदू पंचाग के अनुसार 18 नवंबर को मनाई जाएगी. आइये जानते हैं देवताओं की दिवली देव दीपावली का महत्व, पूजा विधि और मुहूर्त .
आज है देवताओं की दिवाली देव दीपावली.

कार्तिक मास में कुल तीन दिवाली मनाई जाती है. एक छोटी दिवाली, जिसे नरक चतुर्दशी के नाम से भी माना जाता है. दूसरी कार्तिक अमावस्या के दिन मनाई जाने वाली दिवाली और तीसरी कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली. मान्यता है कि देव दीपावली देवता मनाते हैं इसलिए इसे देव दीपावली कहा जाता है. पौराणिक कथाओं के अनुसार देव दीपावली के दिव काशी की पवित्र भूमि पर देवता आते हैं और गंगा नदी तट पर दिवाली मनाते हैं. इसलिए इस दिन काशी नगरी को दुल्हन की तरह सजाया जाता है और हजारों दीप जलाये जाते हैं.

देव दीपावली के दिन श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा का स्नान करते हैं और इस दिन माता लक्ष्मी, विष्णु और शिव की विशेष पूजा की जाती है. आइये जानते हैं देव दीपावली की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में.

कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहा ये विशेष संयोग, इस पूजा विधि से मिलेगी सुख समृद्धि

देव दीपावाली पूजा विधि- इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में गंगा नदी या किसी पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए. अगर नदी में स्नान करना संभव न हो तो आप घर पर ही पानी में गंगाजल डालकर स्नान कर सकते हैं. लेकिन इस दिन सुबह जल्दी स्नान करें. इसके बाद देवी देवताओं का ध्यान करें और पूजा करें. सुबह में पूजा करने के बाद शाम में भी पूजा करें और किसी नदी सरोवर पर जाकर दीपदान जरूर करें. नदी या सरोवर घर के समीप न हो या जाना संभव न हो तो आप किसी मंदिर में दीपदान कर सकते हैं. इस दिन तुलसी के पास एक दीया जरूर जलाएं.

पूजा के लिए शुभ मुहूर्त-

पूर्णिमा तिथि आरंभ- 18 नवंबर 2021 दिन गुरुवार दोपहर 12 बजे से

पूर्णिमा तिथि समाप्त- 19 नवंबर 2021 दिन शुक्रवार दोपहर  2 बजकर 26 मिनट पर

प्रदोष काल मुहूर्त- 18 नवंबर 2021 शाम 5 बजकर 9 मिनट से 7 बजकर 47 मिनट तक

पूजा अवधि- 2 घंटे 38 मिनट

Lunar Eclipse: 19 नवंबर को लगेगा सदी का लंबा चंद्र ग्रहण, ये राशिया होंगी सबसे ज्यादा प्रभावित

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें