Dev Deepawali 2021: देव दीपावली के दिन करें ये 5 जरूरी काम, सालभर मिलेगा फायदा

Pallawi Kumari, Last updated: Tue, 16th Nov 2021, 8:54 AM IST
  • कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को देव दीपावली मनाई जाती है. इस बार 18 नवंबर को देव दीपावली मनाई जाएगी. मान्यता है कि इस दिन देवतागण धरती पर आते हैं और गंगा स्नान कर दीपावली मनाते हैं. देव दीपावली के दिन भगवान की पूजा अराधना कर उनका आशीर्वाद पाने का अच्छा अवसर होता है. 
देव दीपावली के दिन करें ये 5 जरूरी काम.

हिंदू धर्म में देव दीपावली का काफी महत्व होता है. पूरे कार्तिक मास के दौरान तीन दिवाली होती है. कार्तिक मास की कृष्ण चतुर्दशी को छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी, कार्तिक अमावस्या को दिवाली या बड़ी दिवाली और कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली मनाई जाती है. तीनों ही दिवाली का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है. लेकिन खास बात यह है कि देव दीपावली को देवतागण मनाते हैं. इसलिए इस देव दीपावली कहा जाता है. पौराणिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवता पृ्थ्वी पर आते हैं और गंगा घाट पर दीवाली मनाते हैं.

कहा जाता है कि देव दीपावली के दिन की गई पूजा पाठ से भगवान प्रसन्न होते हैं और अपना आशीर्वाद देते हैं. आइए जानते हैं देव दीपावली पर किस पूजा विधि से करें देवताओं को खुश और कौन से ऐसे काम हैं, जिससे सालभर मिलेगा फायदा.

Dev Deepawali 2021: देव दीपावली पर इन देवता के लिए जलाएं एक दीया, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

स्नान- वैसे तो सभी रोजाना स्नान करते हैं लेकिन कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान करने का खास मह्तव होता है. इसलिए कार्तिक स्नान उत्तम स्नान माना जाता है. कार्तिक पूर्णिमा या देव दीपावली के दिन श्रद्धालु गंगा, यमुना, हरिद्वार, कुरुक्षेत्र तथा पुष्कर आदि तीर्थों पर स्नान करने जाते हैं.

दीपदान- स्नान के साथ ही इस दिन दीपदान का भी खास महत्व होता है. इस दिन दीपदान करने से व्यक्ति को कर्ज से मुक्ति मिलती है.

जमीन पर सोएं- कार्तिक पूर्णिमा के दिन बिस्तर या गद्दे पर नहीं सोना चाहिए बल्कि जमीन पर सोना चाहिए. कहा जाता है कि देव दीपावली के दिन जमीन पर सोने से मन में सात्विकता का भाव निर्मित होता है और सभी तरह के रोग और विकारों की समस्या से निजात मिलता है.

तुलसी पूजा- देव दीपावली के दिन तुलसी के पौधे के पास एक दीपक जरूर जलाना चाहिए. इससे लक्ष्मी और कुबेर आपके घर में प्रवेश कर जाएंगे.

न करें ये काम- पूरे कार्तिक महीने और खासकर कार्तिक पूर्णिमा के दिन उड़द, मूंग, मसूर, चना, मटर, राईं आदि नहीं खाना चाहिए. लहसुन, प्याज और मांसाहर का सेवन भी इस दिन न करें.

Pradosh Vrat 2021: आज कार्तिक मास के भौम प्रदोष व्रत पर करें ये काम, कर्ज से मिलेगा छुटकारा

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें