देव दीपावली पर दुल्हन की तरह सजेगी काशी

Smart News Team, Last updated: Fri, 6th Nov 2020, 7:08 PM IST
  • कोरोनावायरस से बचाव हेतु दिशा निर्देशों का पालन करते हुए इस बार जिला प्रशासन की ओर से देव दीपावली को मनाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है. जिला प्रशासन से स्वीकृति मिलने के बाद नगर निगम की ओर से देव दीपावली पर काशी को दुल्हन की तरह सजाया जाने का निर्णय लिया गया है.
कशी में जोरो शोरों से चल रही देव दीपावली की तैयारियां

वाराणसी. केंद्रीय देव दीपावली महा समिति के अध्यक्ष भागीरथ मिश्रा ने बताया कि प्रदेश सरकार के साथ ही जिला प्रशासन की ओर से देव दीपावली महोत्सव मनाने की अनुमति प्रदान कर दी गई है. शासन और स्थानीय प्रशासन की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद पर्यटन विभाग ने काशी को दुल्हन की तरह सजाने के लिए ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है. केंद्रीय देव दीपावली महोत्सव के अध्यक्ष ने बताया कि इस बार 50 फ़ीसदी आयोजन समितियां भी कोविड-19 के दिशानिर्देशों का अनुपालन कर महोत्सव मनाने को सहमत हैं.

वहीं देव दीपावली महोत्सव कार्यक्रम की शासन प्रशासन से अनुमति मिलने से गदगद पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि देव दीपावली महोत्सव के आयोजन की अनुमति देना काशी वासियों के लिए ही नहीं बल्कि विदेशों से आने वाले मेहमानों के लिए भी हर्ष का विषय है. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में शासन की ओर से काशी की कई परंपराओं के आयोजन की इजाजत नहीं दी गई थी. इस कारण सैकड़ों वर्ष पुरानी कई परंपराओं का निर्वहन नहीं हो सका.

पेंशनरों को घर बैठे मिलेगा जीवित प्रमाण पत्र, नहीं लगाने होंगे डाकघरों के चक्कर

उधर केंद्रीय देव दीपावली महासमिति ने महोत्सव मनाने के लिए भीड़ को नियंत्रित करने हेतु आयोजन का विकेंद्रीकरण करने की बात कही. बताया कि नगर निगम की ओर से देव दीपावली को धूमधाम से मनाने के लिए तैयार किए गए ब्लू ब्लूप्रिंट के अनुसार गंगा घाट से लेकर तेल बस स्टेशन ही नहीं एयरपोर्ट तक पूरे शहर को रोशनी से जगमग किया जाएगा. बताया कि चौराहों पर सजावट का कार्य थीम आधारित होगा. एयरपोर्ट के रास्ते पर नगर के प्रवेश द्वार से सजावट की शुरुआत होगी.

गिलट बाजार चौराहा को सजाया जाएगा. साथ ही भोजूबीर कटेहरी अंधरापूल चौकाघाट तेलियाबाग लहुराबीर मैदागिन नई सड़क गोदौलिया आदि चौराहों को भी रोशनी से नहीं लाया जाएगा. इसके अलावा रास्तों पर लगी हेरीटेज पोल को भी बिजली के झालरों से रोशन किया जाएग. देव दीपावली पर विदेशी व देश भर के लोगों के आने की संभावना को देखते हुए जगह जगह अस्थाई पार्किंग भी बनाई जाएगी. इसके लिए टाउन हॉल के अलावा बेनियाबाग पार्क को पार्किंग के रूप में विकसित किया जाएगा. साफ सफाई के लिए नगर निगम की ओर से 2 दिन पहले से सफाई अभियान चलाया जाएगा.

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें